सुसनेर: खजूरी में 181 शिकायत पर बवाल, ग्रामीणों ने सरपंच के खिलाफ थाने में आवेदन दिया, सरपंच ने बताया षड्यंत्र
खजूरी में सीएम हेल्पलाइन 181 पर की गई राशन संबंधी शिकायत को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इसको लेकर आज रविवार की दोपहर ढाई बजे ग्रामीण कालूसिंह ने ग्रामीणों के साथ सुसनेर थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि शिकायत बंद कराने का दबाव बनाते हुए आवेदन में सरपंच सहित कई लोगो की शिकायत की। वहीं, सरपंच विक्रम सिंह ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए इसे षडयंत्र बताया।