कलेक्टर के निर्देश अनुसार मंगलवार को टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर प्रताप सिंह चौहान डिप्टी कलेक्टर एसके तोमर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। विभिन्न क्षेत्रों से लोग समस्याओं का लिखित आवेदन लेकर जनसुनवाई में पहुंचे अधिकारियों द्वारा उनकी समस्याओं को सुना गया।