मधेपुरा पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर बिहारीगंज थाना क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों के घर इश्तेहार तामिला किया। बुधवार को पुलिस पदाधिकारी अरुण कुमार ने नोटिस चस्पा कर अभियुक्तों को आत्मसमर्पण की चेतावनी दी है। तय समय में सरेंडर नहीं करने पर कुर्की जैसी सख्त कार्रवाई की जाएगी।