ई-रिक्शा के किराए पर फुल पावर चौराहे पर फुल बवाल!
लात-घूंसों से मचा हड़कंप, चालक के फटे कपड़े; डायल 112 ने पहुंचकर संभाली स्थिति
कालपी (जालौन)
नगर के व्यस्त मुन्ना फुल पावरचौराहे पर रविवार शाम ई-रिक्शा के किराए को लेकर विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा कि मामूली कहासुनी देखते ही देखते सरेराह मारपीट में बदल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हुई, जिसमें ई-रिक्शा चालक के कपड़े तक फट गए।
घटना के दौरान चौराहे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि किराए के लेन-देन को लेकर ई-रिक्शा चालक और दूसरे पक्ष के बीच बहस शुरू हुई थी।
कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष एक-दूसरे से भिड़ गए।
सड़क पर मारपीट होते देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सवाल यह है कि आखिर मामूली किराए का विवाद हिंसक झड़प तक कैसे पहुंच गया?
क्या विवाद को समय रहते रोका नहीं जा सकता था?
सार्वजनिक चौराहे पर हुई मारपीट के पीछे असली वजह क्या थी?
हंगामे की सूचना पर डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति को शांत कराया।
पुलिस के पहुंचने के बाद मामला नियंत्रित हुआ।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें चौराहे पर भीड़ और हाथापाई का दृश्य दिखाई दे रहा है।
वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।
पूरे मामले में पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई की गई और विवाद की वास्तविक वजह क्या थी, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
अब देखना यह है कि पुलिस वायरल वीडियो और घटना की जांच के आधार पर क्या कार्रवाई करती है और सार्वजनिक स्थान पर हुई इस मारपीट की जिम्मेदारी किसकी तय होती है।
#BreakingNews #Jalaun #Kalpi #KalpiNews #Orai #JalaunPolice #Dial112 #E_Rickshaw #KalpiPolice #CrimeNews #ViralVideo #GroundReport #UPPolice #Bundelkhand #SonuMaharaj #FMNewsTV #जालौन #कालपी #ब्रेकिंगन्यूज #ईरिक्शा #मारपीट #फुलपावरચौराहा
Kalpi, Jalaun | Oct 5, 2026