भभुआ: भभुआ राजद कार्यालय पहुंचे राजद नेता अजीत सिंह ने कहा, आम लोगों की बाइक चोरी के बाद बरामदगी में पुलिस फेल
Bhabua, Kaimur | Jul 12, 2025 शनिवार को भभुआ राजद कार्यालय पहुंचे 4 बजे राजद नेता सह विधानसभा पूर्व प्रत्याशी अजीत सिंह ने प्रेस वार्ता किया। उन्होंने कहा कि जिले में विकास के नाम पर सभी विभागों में पूरी तरह से लूट घसोट किया जा रहा है। बताया कि सरकार में रहते हुए रामगढ़ विधानसभा के भाजपा विधायक अशोक सिंह का गाड़ी जब घर के सामने से चोरी होता है तो बिना पुलिस एफआईआर दर्ज किए बरामद किया।