फूलपुर: चार बदमाशों को मुठभेड़ में लगी गोली, अंतर्जनपदीय चोर गिरोह का हुआ पर्दाफाश
अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आजमगढ़ जनपद के अहरौला और तहबरपुर की पुलिस ने गुरुवार तड़के अलग-अलग मुठभेड़ों में अंतर्जनपदीय चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चारों के पैर में गोली लगी, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया गिरफ्तार बदमाशों की पहचान दिलकस , साहिल , वाजिद और फैजान के रूप में हुई है ।