चास: कालापत्थर NH-32 पर बिजली बहाली में जुटे कर्मी और युवा, शीघ्र शुरू होगी आपूर्ति
Chas, Bokaro | Jun 11, 2026 बोकारो जिले के कालापत्थर NH-32 मार्ग पर पेड़ की डालियां बिजली लाइन पर गिरने से शॉर्ट सर्किट हो गया, जिसके कारण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी।गुरुवार समय 12 बजे घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम ने तत्परता दिखाई।लाइनमैन भाई जितेन मंडल, सुभाष जी, मुखिया दिनेश जी के नेतृत्व में पेड़ की कटाई और आवश्यक मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया गया।