जगदलपुर: नकटी गांव में 85 घरों को तोड़ने के विरोध में कांग्रेस ने राजीव भवन के सामने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला फूंका
रायपुर के माना स्थित ग्राम नकटी में प्रस्तावित विधायक कॉलोनी के लिए 85 गरीब परिवारों के घरों, जिनमें प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान भी शामिल हैं, को तोड़े जाने के विरोध में शुक्रवार को बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया।