उचेहरा: गोवराव कला में पेयजल संकट, ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन.
उँचेहरा तहसील के गोवराव कला गांव में लंबे समय से जारी पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों ने तहसीलदार ज्योति सिंह पटेल को ज्ञापन सौंपा।ग्रामीणों ने बताया कि गांव में वर्षों से पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है, जिससे बुजुर्ग, बच्चे और युवा प्रभावित हैं। लोगों को साइकिलों में डब्बे लेकर दूर से पानी लाना पड़ रहा हैं, जिस समस्या को लेकर सौपा गया ज्ञापन।