सिरसागंज: अरांव थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अरांव पुलिस टीम ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी रवि कुमार उर्फ रवि चौहान पुत्र सत्यपाल सिंह को ग्राम चौरासी, थाना दन्नाहार, जनपद मैनपुरी से पकड़ा है।