प्रतापगढ़: सात सज्जिया गांव में घर से आधा किलोमीटर दूर नाले में बहा 25 वर्षीय मजदूर, झाड़ियों में फंसा मिला शव
प्रतापगढ़ सुहागपुरा थाना क्षेत्र के सात सज्जिया गांव में घर से करीब आधा किलोमीटर दूर नाला पार करते समय पानी के तेज बहाव में बह गए 25 वर्षीय मजदूर का शव सोमवार को तलाश के दौरान नाले की झाड़ियों में फंसा मिला। सूचना पर आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंची और सुहागपुरा पुलिस की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।