जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग की संभावित बाइट
"15 जुलाई को विकासखंड मऊ के बोझ फार्म कंपोजिट विद्यालय में हुई घटना के बाद दोनों बच्चों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया गया। जिला प्रशासन द्वारा लगातार उनके इलाज की निगरानी की गई और चिकित्सकों को बेहतर से बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। दुर्भाग्यवश, एक बच्चे का उपचार के दौरान निधन हो गया, जो अत्यंत दुखद है। इस दुःख की घड़ी में जिला प्रशासन शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है। दूसरे बच्चे का उपचार भी चिकित्सकीय सलाह के अनुसार कराया गया। साथ ही संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि आवारा एवं आक्रामक कुत्तों की रोकथाम के लिए प्रभावी अभियान चलाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।"