भिवानी: जुलाई माह में वितरित किए गए सरसों तेल से वंचित रहे राशन कार्ड धारक 15 अगस्त तक लें अपना तेल DFO
जिला खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी प्रदीप कौशिक ने बताया कि हरियाणा सरकार/खाद्य एवं पूर्ति विभाग के निर्णयानुसार पात्र लाभार्थी जो जुलाई माह में वितरित किए गए सरसों तेल लेने से वंचित रह गए थे वे अब 15 अगस्त तक अपना तेल ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार पहले ये तिथि 31 अगस्त तक बढ़ाई गई थी, लेकिन अब इसे घटाकर 15 अगस्त तक कर दिया गया है।