भिवानी: लघु सचिवालय के सामने NHM कर्मियों की हड़ताल 8वें दिन भी रही जारी
भिवानी, एक ओर जहां पूरे देश भर में शिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, वही दूसरी ओर नियमतिकरण की मांग को लेकर हरियाणा प्रदेश के एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। आज शुक्रवार को हड़ताल आठवें दिन में प्रवेश कर चुकी है।इसी कड़ी में भिवानी उपायुक्त कार्यालय के बाहर चल रहे धरने पर कर्मचारियों द्वारा हवन यज्ञ किया गया।