भिवानी: भाजपा नेता श्याम सुंदर सनातनी ने गांव मानहेरू में जनसंपर्क अभियान चलाया।
इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को कांग्रेस के षडय़ंत्र व भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत करवाया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता श्याम सुंदर सनातनी ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य हमेशा से आमजन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना रहा है, जबकि कांग्रेस ने लोगों को बरगलाकर व झूठ अफवाहे फैलाकर अपना राजनीतिक हित साधने का प्रयास किया।