भिवानी: सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी ने पुलिस की वर्दी डालकर ड्राइवर का अपहरण कर ट्रक लूटने के मामले में पांच आरोपियों को किया पकड़ा
अभियोग में प्रभावी कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी के सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार ने पुलिस की वर्दी डालकर ड्राइवर का अपहरण कर ट्रक लूटने के मामले में पांच आरोपियों को खानक व हिसार से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विक्रमजीत पुत्र सुरेंद्र निवासी सरल व जय भगवान पुत्र तुलसीराम निवासी खानक को खानक से पकड़ा।