भिवानी: सीपीएम पार्टी जिला कमेटी भिवानी के तहत शहरी एरिया कमेटी व ग्रामीण एरिया कमेटी के भिवानी हल्के के पार्टी सदस्यों की बैठक
बैठक शहीद भगतसिंह यादगार भवन भिवानी में हुई , बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण एरिया कमेटी सचिव कामरेड अनिल कुमार चागिंया ने की । बैठक की जानकारी देते हुए माकपा जिला सचिव कामरेड ओम प्रकाश ने कहा कि दोनों वामपंथी पार्टियों सीपीआईएम व सीपीआई की ओर से साझा उम्मीदवार मैदान में उतारकर भिवानी विधान सभा हल्के से चुनाव लड़ने का फैसला हो चुका है।