भीलवाड़ा: पुरुषोत्तम (अधिक) मास को लेकर 3 मई को सर्व हिन्दू सनातन समाज की बैठक आयोजित, भव्य आयोजन की तैयारी
भीलवाड़ा। हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में सनातन धर्म की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन के सानिध्य में पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 17 मई से प्रारंभ होने वाले पुरुषोत्तम मास को शहर में बड़े हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया जाएगा।