तोशाम: गांव खावा स्थित बाबा नोमीनाथ आश्रम में बाबा नोमीनाथ आश्रम की गद्दी के उत्तराधिकारी बने भगवान नाथ
गांव खावा स्थित बाबा नोमीनाथ आश्रम में रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बाबा नोमीनाथ के गुरू भाई सुल्तान नाथ के शिष्य भगवान नाथ को आश्रम के महंत की गद्दी पर बैठाया। इस मौके पर समस्त ग्रामीणों की ओर नाथ संप्रदाय की मर्यादानुसार चादर ओढ़ाकर उन्हे बाबा नोमीनाथ आश्रम की गद्दी का उत्तराधिकारी घोषित किया गया।