तोशाम: भिवानी गांव बाबरवास में अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर चुराए लाखों रुपए के जेवरात पुलिस ने किया मामला दर्ज
Tosham, Bhiwani | Jul 28, 2024 भिवानी में डी ग्रुप कर्मचारी के मकान से लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए। बाबरवास गांव निवासी दीपक चंडीगढ़ लघु सचिवालय में ग्रुप डी कर्मचारी हैं। तोशाम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बाबरवास गांव निवासी दीपक ने बताया कि वह चंडीगढ़ लघुसचिवालय में कार्यरत हैं। वह ड्यूटी पर चंडीगढ़ गया हुआ था।