बदायूं: ककोड़ा मेला जाते समय असरासी गांव के पास अज्ञात वाहन ने ईको कार को टक्कर मारी, एक की मौत और 5 घायल
Budaun, Budaun | Nov 24, 2026 बदायूं के थाना वजीरगंज क्षेत्र के वजीरगंज कस्वे के गोपालपुर मोहल्ले के रहने वाले 45 वर्षीय डब्लू राम पुत्र महेश चंद अपने परिवार के साथ ईको कार में सवार होकर परिवार के साथ ककोड़ा मेला जा रहे थे। कि थाना कादरचौक क्षेत्र के असरासी गांव के पास अज्ञात वाहन ने ईको कार में टक्कर मार दी। जिसमें डब्लू राम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 5 लोग घायल हो गए।