चित्रकूट राजापुर के छीबो के पास अज्ञात वाहन की टक्कर बाइक सवार युवक की मौत परिजनों में मातम पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम। मामला चित्रकूट जनपद के राजापुर थाना अंतर्गत छीबो के।पास बीते शनिवार की शाम करीब 6:00 बजे का है जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से 25 वर्षी युवक की मौत हो गई मृतक युवक राम भजन पुत्र रमेश निवासी इटवा थाना रायपुर जनपद चित्रकूट के परिजनों ने बताया कि राम भजन भमेट गांव से अपने साढू को छोड़ने रेरुआ गया था और रे रु आ से वापस लौट रहा था तभी राजापुर के छीबो के पास राम भजन की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे राम भजन गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची PRB 112 पुलिस के जवानों द्वारा रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है जहां राम भजन को मृत घोषित कर दिया गया है राम भजन की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का आज रविवार की दोपहर 12:30 बजे जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है