धामपुर: शेरकोट क्षेत्र के गांव नूरपुर छिबरी में सड़क पर आए 5 वर्षीय बच्चे की अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत
Dhampur, Bijnor | Sep 12, 2026 शनिवार की सांय करीब 4:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शेरकोट क्षेत्र के गांव नूरपुर छिबरी में एक सड़क हादसा हो गया। बताया जाता है कि 5 वर्षीय बच्चा मूसा अपनी मां के साथ धामपुर से टेंपो में सवार होकर गांव जा रहा था। गांव पहुंचने पर उसकी मां टेंपो चालक को किराया देने लगी।इसी दौरान मूसा अचानक सड़क पर पहुंच गया अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।जिससे उसकी मौत हो गई।