हुज़ूर: इंजीनियर भगवान विश्वकर्मा के अवतार हैं: सीएम डॉ. मोहन यादव
Huzur, Bhopal | Feb 12, 2026 भोपाल में आयोजित लोक निर्माण विभाग की एक दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंजीनियर्स को साक्षात भगवान विश्वकर्मा का अवतार बताया। रवीन्द्र भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्य केवल ईंट और पत्थर का संयोजन नहीं, बल्कि एक अभिनव कला है जिसमें दीर्घकालिक योजना और उत्कृष्ट दृष्टिकोण आवश्यक है|