हुज़ूर: गीतांजलि कॉम्प्लेक्स में भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख, दम घुटने से पालतू कुत्ते की मौत
Huzur, Bhopal | Feb 12, 2026 भोपाल के कोटरा सुल्तानाबाद स्थित गीतांजलि कॉम्पलेक्स में गुरुवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाले नरेंद्र श्रीवास के फ्लैट में भड़की। घटना के वक्त परिवार के सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे, केवल उनकी माँ बरामदे में बैठी थी|