कटरा: कटरा में बाढ़ से लोगों की परेशानी बढ़ रही, तीन दिनों से आवागमन पूरी तरह बंद
मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड क्षेत्र मे बाढ़ से लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। हालांकि रविवार दोपहर दो बजे तक मिली अपडेट के मुताबिक बागमती नदी की जलस्तर में वृद्धि रुक है। लेकिन क्षेत्र के बर्री नवादा, गंगेया समेत दर्जनों गांव पूरी तरह बाढ़ की चपेट में है। गांव के पीसीसी सड़कों पर पानी की तेज धारा बह रही है।