लातेहार: मनिका: सरकारी जमीन पर भू-माफिया के कब्जे पर विधायक रामचंद्र सिंह की प्रतिक्रिया
मणिका डिग्री कॉलेज के समीप करीब 35 डिसमिल सरकारी जमीन पर भू माफियाओं ने कब्जा कर लिया है।इतना ही नहीं सूचना अनुसार गत माह रात्रि में उक्त सरकारी जमीन पर कब्जा कर बाउंड्री भी कर दी गई है। इस मामले में मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने रविवार की दोपहर करीब दो बजे प्रतिक्रिया दी है।और कहा कि जो लोग भी गलत किए है।उन लोगों पर कार्रवाई होगी।