रामगंजमण्डी: मतदान के लिए गांव गए परिवार के सूने मकान में आदर्श नगर में चोरी, 3 गेटों के ताले तोड़कर ढाई लाख के जेवरात चुराए गए
रामगंजमंडी शहर के आदर्श नगर में अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मकान के तीन गेटों के ताले तोड़कर अंदर घुसे और कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात चुरा ले गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे पीड़ित रामबिलास ने बताया कि पंचायत समिति चुनाव के चल