चक्रधरपुर के वरिष्ठ वीडियो फोटोग्राफर अनूप सिंह का बुधवार की दोपहर अंतिम संस्कार कर दिया गया। इससे पूर्व दोपहर करीब पौने तीन बजे एमजीएम जमशेदपुर से पोस्टमार्टम के बाद उनका पार्थिव शरीर चक्रधरपुर थाना के पीछे स्थित आवास लाया गया। जहां पारिवारिक सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या मित्र और परिचितों ने उनका अंतिम दर्शन किया।