नुआंव: जुझारपुर डेरा के समीप से पुलिस ने 49 पीस देसी शराब के साथ 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
Nuaon, Kaimur | Dec 22, 2024 नुआंव थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के जुझारपुर डेरा के समीप से 49 पीस ब्लू लाइम देसी शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछ-ताछ करने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया नुआंव थाने की पुलिस ने बताया गिरफ्तार आरोपी राम अवध राम, रामनिवास राम दोनों गर्रा के रहने वाले बताए जाते हैं।