ललितपुर: खेत में मिले युवक के शव के संबंध में पुलिस जांच जारी, क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार ने दी जानकारी
कोतवाली ललितपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खड़ोबरा के पास सड़क किनारे खेत में एक व्यक्ति दीपक उम्र करीब 32 वर्ष निवासी धोबन खेड़ी थाना बार का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। कोतवाली पुलिस द्वारा शव को नियमानुसार कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही कर, मृत्यु का सही कारण जानने हेतु शव के पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई जा रही है मामले की जांच की जा रही है।