उरई: गोहन थाना क्षेत्र में शादी से पहले युवती को भगा ले गया युवक, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, पिता ने SP से की शिकायत
Orai, Jalaun | May 18, 2026 सोमवार की दोपहर 1:00 बजे उरई तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जानकारी प्राप्त हुई जहां पर पिता ने आरोप लगाते हुए बताया की शादी से पहले उनकी बेटी को एक युवक बहला फुसला कर भाग ले गया, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई लेकिन पुलिस द्वारा कोई कड़ी कार्रवाई नहीं हुई जिसके चलते पीड़ित पिता ने पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत की है