उरई: उरई कोतवाली पुलिस ने पांच लोगों पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला की हत्या करने के मामले में मुकदमा दर्ज।
Orai, Jalaun | Feb 16, 2024 उरई कोतवाली पुलिस को मृतक महिला के परिजनों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, मृतक महिला खुशबू अपने ससुराल उमरारखेरा में रहती थी, और महिला के ससुराल आंतरिक दहेज की मांग करते थे, जब मांग पूरी नहीं की गई, तो ससुराली जनों ने महिला की हत्या कर उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया जिस पर पुलिस ने 5 लोगो पर मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी हैं।