हरदा: जिला पंचायत हरदा में ई-ऑफिस प्रणाली को लेकर महत्वपूर्ण प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया
Harda, Harda | Apr 7, 2026 कलेक्टर सिद्धार्थ जैन और जिला पंचायत की सीईओ अंजली जोसेफ के निर्देश पर यह ट्रेनिंग आयोजित हुई, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों को डिजिटल कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। ताकि वे अपने दैनिक कार्यों को आसानी और तेजी से कर सकें। इस पहल से शासकीय कामकाज में पारदर्शिता, गति और दक्षता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।