Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm
Uttarakhand
image
image
image

बच्चों को खेलकूद सामग्री वितरित कर एवं पौधारोपण कर मनाया डॉक्टर्स डे नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर जिला अस्पताल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस दौरान डॉ आरके वर्मा एवं आईसीयू के स्टॉफ द्वारा सीपीआर प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही सभी डॉक्टर्स ने पौधारोपण किया, शपथ ली और स्कूली बच्चों को खेलकूद सामग्री वितरित की। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया, सिविल सर्जन डॉ. उमेश श्रीवास्तव, आईएमए प्रेसिडेंट डॉ. भारत भूषण आर्य, सचिव डॉ. सुनीता सिसोदिया, आर.एम.ओ. डॉ. हरिओम गुप्ता, डॉ. पुष्पा कन्नोजिया, डॉ. जय परमार सहित डॉक्टर्स एवं स्टाफ उपस्थित रहे। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

18 views | Sehore, Madhya Pradesh | Jul 1, 2026

MORE NEWS

ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर शिविर लगाकर किया गया 952 बच्चों का टीकाकरण

                           स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिलेभर में विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं एवं अनेक स्थानों पर प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसके तहत शिविर लगाकर टीकाकरण के साथ ही बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को अन्य स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाती है। इसी क्रम में ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के तहत जिले में 03 जुलाई को आयोजित शिविरों में शून्य से एक वर्ष की आयु के 594 बच्चों तथा एक वर्ष से अधिक आयु के 358 बच्चों का टीकाकरण किया गया। इसके साथ ही 159 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर शिविर लगाकर किया गया 952 बच्चों का टीकाकरण स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिलेभर में विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं एवं अनेक स्थानों पर प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसके तहत शिविर लगाकर टीकाकरण के साथ ही बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को अन्य स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाती है। इसी क्रम में ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के तहत जिले में 03 जुलाई को आयोजित शिविरों में शून्य से एक वर्ष की आयु के 594 बच्चों तथा एक वर्ष से अधिक आयु के 358 बच्चों का टीकाकरण किया गया। इसके साथ ही 159 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Jul 3, 2026

• ग्राम पाटन में वीबीजी रामजी योजना का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित

• ग्रामीण आजीविका एवं रोजगार को मिलेगा नया आयाम

         ग्राम पाटन में वीबीजी रामजी योजना का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक श्री सुदेश राय, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव तथा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री सुरेंद्र मेवाड़ा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामवासी शामिल हुए। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधों का वितरण किया गया तथा अतिथियों द्वारा पौधारोपण भी किया गया।

      इस अवसर पर विधायक श्री सुदेश राय ने कहा कि वीबीजी रामजी योजना ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई गति प्रदान करेगी। योजना के माध्यम से गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ-साथ आधारभूत संरचनाओं का सुदृढ़ीकरण होगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराना तथा गांवों का समग्र एवं सतत विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने ग्रामीणों से योजना का अधिकतम लाभ लेने और विकास कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मिशन की कार्ययोजना एवं उद्देश्यों की जानकारी दी गई।

      उल्लेखनीय है कि 01 जुलाई 2026 से देशभर में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के स्थान पर वीबीजी रामजी योजना लागू कर दी गई है। इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने के साथ विकास कार्यों को गति देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री ललता दांगी, जनपद सीईओ श्रीमती नमिता बघेल, एपीओ श्री गुलाब सिंह अहिरवार सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और ग्रामवासी उपस्थित थे।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

• ग्राम पाटन में वीबीजी रामजी योजना का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित • ग्रामीण आजीविका एवं रोजगार को मिलेगा नया आयाम ग्राम पाटन में वीबीजी रामजी योजना का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक श्री सुदेश राय, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव तथा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री सुरेंद्र मेवाड़ा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामवासी शामिल हुए। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधों का वितरण किया गया तथा अतिथियों द्वारा पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री सुदेश राय ने कहा कि वीबीजी रामजी योजना ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई गति प्रदान करेगी। योजना के माध्यम से गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ-साथ आधारभूत संरचनाओं का सुदृढ़ीकरण होगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराना तथा गांवों का समग्र एवं सतत विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने ग्रामीणों से योजना का अधिकतम लाभ लेने और विकास कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मिशन की कार्ययोजना एवं उद्देश्यों की जानकारी दी गई। उल्लेखनीय है कि 01 जुलाई 2026 से देशभर में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के स्थान पर वीबीजी रामजी योजना लागू कर दी गई है। इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने के साथ विकास कार्यों को गति देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री ललता दांगी, जनपद सीईओ श्रीमती नमिता बघेल, एपीओ श्री गुलाब सिंह अहिरवार सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और ग्रामवासी उपस्थित थे। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Jul 2, 2026

विद्यार्थियों के स्वागत के साथ हुआ दीक्षारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ

                     सीहोर के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के साथ तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम 1 से 3 जुलाई तक आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालयीन वातावरण तथा व्यक्तित्व विकास के विभिन्न आयामों से परिचित कराना है।

      इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहिताश्व कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए अनुशासन, नैतिक मूल्यों तथा उच्च शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने, निरंतर सीखने तथा अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने का आह्वान किया।  

      मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सत्र में जिला चिकित्सालय की मनोचिकित्सक डॉ. अर्शी खान ने विद्यार्थियों को तनाव एवं एंग्जायटी जैसी मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक किया। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य को शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण बताते हुए विद्यार्थियों को सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य सहायता हेतु "मनहित (MannHit) ऐप" डाउनलोड करने एवं आवश्यकता पड़ने पर उसका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ गणेश लाल जैन, डॉ पुष्पेंद्र परसेंडिया, विनयमनी त्रिपाठी, पूर्णिमा सिंह परिहार, मौली थॉमस उपस्थित रहें।।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

विद्यार्थियों के स्वागत के साथ हुआ दीक्षारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ सीहोर के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के साथ तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम 1 से 3 जुलाई तक आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालयीन वातावरण तथा व्यक्तित्व विकास के विभिन्न आयामों से परिचित कराना है। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहिताश्व कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए अनुशासन, नैतिक मूल्यों तथा उच्च शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने, निरंतर सीखने तथा अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने का आह्वान किया। मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सत्र में जिला चिकित्सालय की मनोचिकित्सक डॉ. अर्शी खान ने विद्यार्थियों को तनाव एवं एंग्जायटी जैसी मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक किया। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य को शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण बताते हुए विद्यार्थियों को सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य सहायता हेतु "मनहित (MannHit) ऐप" डाउनलोड करने एवं आवश्यकता पड़ने पर उसका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ गणेश लाल जैन, डॉ पुष्पेंद्र परसेंडिया, विनयमनी त्रिपाठी, पूर्णिमा सिंह परिहार, मौली थॉमस उपस्थित रहें।। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Jul 2, 2026

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत जिले के 1,79,315 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दवा

                     जिले में 28 जून से 30 जून तक राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान चलाया गया। सीएमएचओ डॉ सुधीर डेहरिया ने बताया कि अभियान के अंतर्गत जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं और आंगनबाड़ियों सहित अनेक अनेक स्थानों पर बूथ स्थापित कर तथा घर-घर जाकर जिले के 1,79,315 बच्चो को पोलियो की दवा पिलाई गई। अभियान के अंतर्गत 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के जिले के 1,82,084 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।

      अभियान के सफल संचालन हेतु जिले में सूक्ष्म कार्ययोजना तैयार की गई थी। हाई रिस्क क्षेत्रों जैसे ईंट भट्टे, निर्माण स्थलों, झुग्गी-झोपड़ियों, घुमक्कड़ आबादी, हाट-बाजार एवं मेला स्थलों पर विशेष ध्यान दिया गया। अभियान की मॉनिटरिंग एवं सुपरविजन के लिए अधिकारियों एवं सुपरवाईजरों की ड्यूटी निर्धारित की गई थी।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत जिले के 1,79,315 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दवा जिले में 28 जून से 30 जून तक राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान चलाया गया। सीएमएचओ डॉ सुधीर डेहरिया ने बताया कि अभियान के अंतर्गत जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं और आंगनबाड़ियों सहित अनेक अनेक स्थानों पर बूथ स्थापित कर तथा घर-घर जाकर जिले के 1,79,315 बच्चो को पोलियो की दवा पिलाई गई। अभियान के अंतर्गत 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के जिले के 1,82,084 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। अभियान के सफल संचालन हेतु जिले में सूक्ष्म कार्ययोजना तैयार की गई थी। हाई रिस्क क्षेत्रों जैसे ईंट भट्टे, निर्माण स्थलों, झुग्गी-झोपड़ियों, घुमक्कड़ आबादी, हाट-बाजार एवं मेला स्थलों पर विशेष ध्यान दिया गया। अभियान की मॉनिटरिंग एवं सुपरविजन के लिए अधिकारियों एवं सुपरवाईजरों की ड्यूटी निर्धारित की गई थी। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Jul 1, 2026

बच्चों को खेलकूद सामग्री वितरित कर एवं पौधारोपण कर मनाया डॉक्टर्स डे नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर जिला अस्पताल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस दौरान डॉ आरके वर्मा एवं आईसीयू के स्टॉफ द्वारा सीपीआर प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही सभी डॉक्टर्स ने पौधारोपण किया, शपथ ली और स्कूली बच्चों को खेलकूद सामग्री वितरित की। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया, सिविल सर्जन डॉ. उमेश श्रीवास्तव, आईएमए प्रेसिडेंट डॉ. भारत भूषण आर्य, सचिव डॉ. सुनीता सिसोदिया, आर.एम.ओ. डॉ. हरिओम गुप्ता, डॉ. पुष्पा कन्नोजिया, डॉ. जय परमार सहित डॉक्टर्स एवं स्टाफ उपस्थित रहे। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore - Sehore News