भितरवार: सब इंजीनियर श्रीवास्तव को रिटायरमेंट पर भितरवार जनपद पंचायत सभागार में दी विदाई
जनपद पंचायत भितरवार में पदस्थ सब इंजीनियर की सेवानिवृत्ति पर जनपद पंचायत सभागार में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सरपंचों सचिवों और जनपद पंचायत के अधिकारियों कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना की। पुष्प मालाए पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेट कर उनका सम्मान किया।