डिंडौरी: डिंडौरी कांग्रेस मीडिया सेल प्रभारी ने पूर्व विधायक के कार्य प्रणाली से नाराज होकर पद से दिया इस्तीफा
डिंडोरी में कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी और कांग्रेस के कद्दावर नेता संजय दुबे ने नेत्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द मामले पर शहपुरा के पूर्व कांग्रेस विधायक भूपेंद्र मरावी के कार्य प्रणाली से नाराज होकर प्रदेश अध्यक्ष चंचलेश व्यास को संबोधित करते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी ने शनिवार शाम 7:00 बजे मीडिया को जानकारी दी ।