बांका: अविश्वास प्रस्ताव की बैठक रही बेअसर, सोनी सिंह बनी रहीं जिला परिषद उपाध्यक्ष
Banka, Banka | Apr 4, 2026 बांका जिला परिषद की उपाध्यक्ष सोनी सिंह के खिलाफ छह जिला परिषद सदस्यों द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव शनिवार की दोपहर 12 बजे बेअसर साबित हुआ। इस प्रस्ताव को लेकर समाहरणालय में एक विशेष बैठक बुलाई गई थी, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से बैठक में एक भी सदस्य उपस्थित नहीं हुआ। सदस्यों की अनुपस्थिति के कारण अविश्वास प्रस्ताव पर कोई चर्चा या मतदान नहीं हो सका