Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
shubhamkushwaha056
No video available
79
11
ऐसे ही और video के लिए YOUTUBE पर Shubham kushawaha talks /Farrukhabad surch करें #Farrukhabad #up76
Farrukhabad, Farrukhabad
| Jul 28, 2021
#farrukhabad
#up76
MORE NEWS
आज दिनांक 13.06.2026 को पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा पुलिस लाइन सभागार में #सैनिक_सम्मलेन व #अपराध_गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे सभी थाना प्रभारियो से अपराध की समीक्षा कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। @Uppolice #fatehgarhpolice https://t.co/cpZt8WMyGj
Farrukhabad, Uttar Pradesh | Jun 13, 2026
#fatehgarhpolice ~ सम्पूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी फर्रुखाबाद एवं पुलिस अधीक्षक फतेहगढ द्वारा संयुक्त रुप से थाना दिवस के अवसर पर थाना कादरीगेट पर मौजूद रहकर जन-सुनवाई की गयी तथा फरियादियों की समस्याओं का अनुश्रवण किया गया। इस दौरान फरियादियों से संवाद कर उनकी शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनते हुए शिकायत निस्तारण के प्रति उनको आश्वस्त किया गया एवं सम्बन्धित पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधि0/कर्म0 को निस्तारण के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
Farrukhabad, Uttar Pradesh | Jun 13, 2026
जनपद फतेहगढ़ के थाना मेरापुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम ढर्रा शादीनगर में एक व्यक्ति का शव बरामद होने की सूचना प्राप्त होने तथा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही हेतु फील्ड यूनिट टीम को मौके पर बुलाकर मृतक के शव का पंचायतनामा/पोस्टमार्टम की कार्यवाही के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा दी गई बाइट।#fatehgarhpolice
Farrukhabad, Uttar Pradesh | Jun 13, 2026
थाने में बेटी की हत्या, लव-मैरिज से नाराज था पिता: बांदा में समझाया था- दूसरी जाति का लड़का है, बदनामी होगी; खून देख मां बेहोश बांदा में एक पिता ने अपनी 19 साल की बेटी की थाने के अंदर चाकू मारकर हत्या कर दी। वह बेटी के लव मैरिज करने से नाराज था। बेटी ने 18 मई को मोहल्ले के ही रहने वाले एक लड़के के साथ भागकर शादी कर ली थी। पुलिस शुक्रवार को लड़की और उसके प्रेमी को मध्यप्रदेश से बरामद कर थाने लाई थी। मां-बाप को भी थाने बुलाया गया था। इसी दौरान पिता अपनी बेटी को समझा रहा था, जिसके साथ तुमने शादी की है, वह दूसरी बिरादरी का है। समाज में बड़ी बदनामी हो रही है। लेकिन लड़की अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी। तभी पिता ने बेटी पर चाकू से हमला कर दिया। यह देख लड़की की मां बेहोश हो गई। चीख सुनकर पुलिसवाले मौके पर पहुंचे और लड़की को अस्पताल गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पिता को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला जिला मुख्यालय से 43 किमी दूर बदौंसा थाने का है। चार साल से अफेयर था, 18 मई को कोर्ट मैरिज की बदौसा थाना क्षेत्र के इंद्रा कॉलोनी के रहने वाले सत्यकुमार चौहान (55) की दो बेटियां पूनम (24), शिवानी (19) और एक बेटा सत्यवान चौहान (29) है। बड़ी बेटी पूनम की शादी हो चुकी है। वह अपने ससुराल में रहती हैं। बेटा सत्यवान सूरत में एक फैक्ट्री में काम करता है। सत्यकुमार की पत्नी रन्नो देवी (53) गृहिणी हैं। पुलिस के अनुसार, सत्यकुमार की छोटी बेटी शिवानी का गांव के ही एक लड़के ललित वर्मा (20) से चार साल से अफेयर था। 18 मई को शिवानी ने ललित के साथ भागकर पहले मंदिर और फिर रजिस्ट्रार कार्यालय में शादी कर ली थी। शिवानी के भागने के बाद उसकी मां रन्नो देवी ने थाने में ललित के खिलाफ शिकायत दी थी। दोनों 18 मई से ही लापता थे। पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। शुक्रवार को पुलिस को दोनों के मध्य प्रदेश सतना जिले के बरौंधा घाटी क्षेत्र से होने की सूचना मिली। इसके बाद एमपी पुलिस से संपर्क करके दोनों को बरामद किया गया और उन्हें बदौंसा थाने लाया गया। इसके बाद दोनों के परिवार वालों को इसकी सूचना दी गई। काउंसलर ने अकेले में बात करने के लिए टाइम दिया था शिवानी और ललित के परिवार वाले थाने पहुंचे। पुलिस ने पहले तो परिवार के साथ मिलकर दोनों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपनी मर्जी से शादी करने की बात कही और विवाह से संबंधित दस्तावेज भी पुलिस को दिखाए। पुलिस शिवानी के मेडिकल और 164 के तहत बयान दर्ज कराने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान काउंसलर ने शिवानी, उसके पिता सत्यकुमार और मां रन्नो देवी को अकेले में बात करने के लिए कहा। तीनों एक कमरे में गए और वहां पर सत्यकुमार अपनी बेटी को समझाने लगा कि ललित दूसरे जाति का लड़का है। इसकी वजह से समाज में उसकी बदनामी हो रही है। तुम उसे तलाक दे दो। बेटी अपने पिता से बोली- अब ललित के साथ जीना और मरना तीनों बात कर ही रहे थे कि बेटी ने कहा- मैं ललित को नहीं छोडूंगी, मैंने उससे शादी कर ली है। अब वह मेरा पति है, उसी के साथ जीना है और मरना है। काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी। बयान भी दर्ज कर लिए गए थे। इसके बाद लड़की को वन स्टॉप सेंटर भेजा जाना था। इस दौरान वहां 15 से 20 लोग मौजूद थे। इनमें लड़की की मां, लड़के का भाई और दोनों पक्षों के अन्य लोग शामिल थे। इसी दौरान लड़की के पिता ने अचानक सबके सामने चाकू निकाल लिया। देखते ही देखते उन्होंने 3 से 4 सेकंड के भीतर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने आरोपी को पकड़ लिया। गंभीर रूप से घायल शिवानी को तत्काल अतर्रा सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बांदा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, अपनी आंखों के सामने ऐसा मंजर देखकर शिवानी की मां बेहोश हो गई।
Farrukhabad, Farrukhabad | Jun 13, 2026
योगी बोले- अखिलेश की बेटी पर गलत टिप्पणी बर्दाश्त नहीं: बेटी, बेटी होती है...सपा प्रमुख अपने चेलों को समझाएं, वरना हमारे हवाले कर दें सीएम योगी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी अदिति पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर पहली बार प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आजमगढ़ में शनिवार को कहा-बेटी, बेटी होती है और उसका सम्मान होना चाहिए। मैं पिछले दिनों देख रहा था कि सपा प्रमुख की बेटी के खिलाफ कुछ लोगों ने गलत टिप्पणी की थी। मैंने तत्काल पुलिस से कहा कि FIR दर्ज करो। बेटी के खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- " हम तो उस संस्कार में पले-बढ़े हैं, जहां कहा जाता है कि गांव की बेटी सबकी बेटी होती है, गांव की बहन सबकी बहन होती है। हमने कोई भेदभाव नहीं किया। अखिलेश जी दूसरों को उपदेश देते हो, तो अपने चेलों-चपाटों को भी उपदेश दे दो कि अपनी भाषा पर थोड़ा संयम रखें। टिप्पणी करने से पहले खुद भी सोच लिया करें। وو योगी ने कहा- सपा के लोग बहनों, दिवंगत लोगों, वरिष्ठ नेताओं, बेटियों और बुजुर्गों के प्रति किस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल करते हैं। अखिलेश जी उन्हें समझाइए। अगर नहीं समझते हैं, तो हमारे हवाले कर दीजिए, हम उन्हें समझा देंगे। सीएम योगी ने आजमगढ़ में 955 करोड़ की 39 विकास परियोजनाओं का लोकापर्ण और शिलान्यास भी किया। मंच पर मंत्री राजभर भी मौजूद रहे। अदिति यादव (23) को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में गुरुवार को कानपुर-प्रतापगढ़ में FIR दर्ज हुई। कानपुर में अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रवीण यादव की शिकायत पर भरत पटेल, नागेश्वर सिंह बघेल और विनोद यादव के खिलाफ केस दर्ज हुआ। इसके अलावा प्रतापगढ़ में सपा के महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी की तहरीर पर शीतला सुजान कवि नाम की आईडी पर मुकदमा दर्ज हुआ। चारों पर आरोप है कि इन लोगों ने सोशल मीडिया पर अदिति के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट की। इससे समाज में अखिलेश यादव और उनके परिवार की छवि धूमिल हुई। इसलिए इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
Farrukhabad, Farrukhabad | Jun 13, 2026
11
ऐसे ही और video के लिए YOUTUBE पर Shubham kushawaha talks /Farrukhabad surch करें #Farrukhabad #up76 - Farrukhabad News