करछना: अरैल संगम तट पर छठ पूजा के लिए ब्रति महिलाओं की भारी भीड़ जुटी, डूबते सूर्य को अर्ग देने पहुंचे कैबिनेट मंत्री
करछना तहसील क्षेत्र के अरैल संगम तट पर छठ पूजा को लेकर डूबते सूर्य को अर्ग देने के लिए गुरुवार शाम 5 बजे करीब ब्रति महिलाओं की भारी भीड़ देखी गई। इस दौरान प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता पत्नी अभिलाषा गुप्ता के साथ पहुंचे। महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्ग देकर छठ पूजा के पहली संध्या को समाप्त किया। शुक्रवार को उगते सूर्य को अर्ग देगी।