बक्सर: पड़ोसी के साथ पत्नी फरार, मासूम बेटे और लाखों के गहने भी ले गई
Buxar, Buxar | May 13, 2026 शहर के विराट नगर निवासी दीपक कुमार ने पड़ोस के एक युवक पर उसकी पत्नी और छोटे बेटे को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दीपक कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उसने वर्ष 2016 में प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद उनके दो बेटे हुए और परिवार सामान्य रूप से चल रहा था।