नवाबगंज: बाराबंकी में पूर्व सांसद ए.पी. गौतम को हाउस अरेस्ट किया गया, अयोध्या जाने से रोका गया
बाराबंकी में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद ए.पी. गौतम को पुलिस ने उनके आवास पर ही रोक दिया। यह कार्रवाई कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में अयोध्या जाने वाले नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के कार्यक्रम से पहले की गई।जानकारी के मुताबिक, ए.पी. गौतम रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना होने के लिए अपनी गाड़ी में बैठ चुके थे।