राजसमंद: राजसमंद में मतगणना विवाद, पसूंंद ग्राम पंचायत में पुनर्मतगणना की मांग
राजसमंद के पसूंंद ग्राम पंचायत में मतगणना के दौरान पक्षपात के आरोप उठे हैं। सैकड़ों ग्रामीणों ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर पुनर्मतगणना और निष्पक्ष जांच की मांग की। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया।