निम्बाहेड़ा: निम्बाहेड़ा के वैशाली नगर में हुई बड़ी चोरी, खिड़की तोड़कर उड़ाए गए सोना-चांदी और नकदी
निम्बाहेड़ा कस्बे से बड़ी चोरी की खबर सामने आई है। वैशाली नगर इलाके में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए खिड़की तोड़ी और घर में घुसकर करीब 7 तोले सोने के आभूषण, 1 किलो चांदी और 2000 रुपये नकद चुरा लिए। घटना के समय घर के सभी सदस्य अंदर सो रहे थे, जिससे किसी को भनक तक नहीं लगी। वारदात के बाद घर का सारा सामान बिखरा मिला।