निम्बाहेड़ा: निम्बाहेड़ा के बिनोता में अंबा माता पहाड़ी पर लगी भीषण आग, ग्रामीणों और पुलिस ने सम्भाला मोर्चा
निम्बाहेड़ा उपखंड के बिनोता गांव स्थित अंबा माता पहाड़ी पर बुधवार को दोपहर में करीब 3 बजे अचानक आग लग गई। गर्मी और तेज़ हवाओं के कारण आग ने तेजी से फैलाव पकड़ लिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की। सूचना मिलते ही बिनोता पुलिस चौकी की टीम भी पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पहाड़ी क्षेत्र में आग लगी है।