निम्बाहेड़ा: अवैध हथियार सप्लायर ताहिल मेव को गिरफ्तार किया गया, एक माह पहले सप्लाई की थीं दोनाली बंदूकें
निम्बाहेड़ा से बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहां अवैध हथियार सप्लायर ताहिल मेव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने एक माह पूर्व दो दोनाली बंदूकें सप्लाई की थीं, जो 4 मार्च को शाहिद मेव के पास से बरामद हुई थीं। पूछताछ में शाहिद ने ताहिल का नाम उजागर किया था। इसके बाद से ताहिल फरार चल रहा था। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने उसे सोमवार को धरदबोचा।