निम्बाहेड़ा: निंबाहेड़ा में व्यापारियों ने निर्दोषों के खाते फ्रीज़ करने पर जताई आपत्ति, सौंपा ज्ञापन
निंबाहेड़ा के व्यापारियो ने साइबर क्राइम मामलो मे निर्दोष व्यापारियो के बैंक खाते फ्रीज किए जाने का विरोध किया है। व्यापारियों ने पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उनका कहना है कि डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के बावजूद, साइबर अपराध में फर्जी लेन-देन के कारण उनके खाते फ्रीज किए जा रहे हैं। इससे व्यापार पर असर पड़ रहा है।