Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand

मथुरा: अनाथ बेटियों की पैतृक संपत्ति पर चाचा-ताऊ ने किया कब्जा! ​#MathuraNews #JusticeForOrphans #PropertyFraud #Crime

MORE NEWS

ग्रेटर नोएडा: सूरजपुर कोर्ट में फर्जी वकील का खेल बेनकाब, नकली नोटरी मोहर से लोगों को लगाता था लाखों का चूना #GreaterNoida #Surajpur #FakeLawyer #BreakingNew

ग्रेटर नोएडा: सूरजपुर कोर्ट में फर्जी वकील का खेल बेनकाब, नकली नोटरी मोहर से लोगों को लगाता था लाखों का चूना #GreaterNoida #Surajpur #FakeLawyer #BreakingNew

Gautam Buddha Nagar, Gautam Buddh Nagar | Aug 6, 2026

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में एमआर टीकाकरण जिला टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न*

*18 से 28 अगस्त तक चलेगा विशेष एमआर टीकाकरण अभियान, 5 से 10 वर्ष तक के छूटे हुए बच्चों को लगाई जाएगी एमआर वैक्सीन*

*अभियान के दौरान 14 वर्ष आयु की पात्र बालिकाओं का शत-प्रतिशत एचपीवी टीकाकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*

मुख्य विकास अधिकारी गौतमबुद्धनगर भालचंद्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में एमआर टीकाकरण अभियान की जिला टास्क फोर्स (DTF) की बैठक आयोजित की गई।
      बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. के. सिरोहा ने मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया कि 18 अगस्त 2026 से 28 अगस्त 2026 तक जनपद में विशेष एमआर टीकाकरण अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत 5 वर्ष से 10 वर्ष तक के उन बच्चों को एमआर वैक्सीन की डोज दी जाएगी, जो पूर्व में टीकाकरण से वंचित रह गए थे। उन्होंने बताया कि कोविड काल के दौरान नियमित टीकाकरण प्रभावित होने के कारण इस आयु वर्ग के बच्चों में खसरा एवं रूबेला संक्रमण का जोखिम बढ़ा है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए जनपद के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों, मदरसों तथा अन्य शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाएगा।
      उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत 18, 20, 21, 24, 25, 27 एवं 28 अगस्त 2026 को निर्धारित सत्रों के माध्यम से बच्चों को एमआर वैक्सीन की डोज प्रदान की जाएगी।
      उन्होंने बैठक में यह भी अवगत कराया कि जनपद में 28 फरवरी 2026 से एचपीवी टीकाकरण अभियान संचालित है। इसके अंतर्गत 14 वर्ष आयु की पात्र बालिकाओं (जिनका 14वां जन्मदिन पूर्ण हो चुका है तथा 15वां जन्मदिन अभी पूर्ण नहीं हुआ है) का निःशुल्क टीकाकरण किया जा रहा है।
      समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) को निर्देश दिए कि सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों, मदरसों तथा अन्य शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के बच्चों का एमआर टीकाकरण शत-प्रतिशत सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही एचपीवी टीकाकरण के लिए पात्र बालिकाओं की सूची तैयार कर संबंधित एएनएम के माध्यम से उनका समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत टीकाकरण भी सुनिश्चित कराया जाए।
      मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आईसीडीएस विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए दोनों टीकाकरण अभियानों को सफल बनाएं, ताकि कोई भी पात्र बच्चा अथवा पात्र बालिका टीकाकरण से वंचित न रहे।
      बैठक में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ए. के. झा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी आर. पी. सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार, जिला जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) आशीष कुमार, गावी के जिला समन्वयक, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ, जेएसआई के जिला समन्वयक, यूएचसी प्रतिनिधि तथा जनपद के सभी ब्लॉकों एवं यूपीएचसी के चिकित्सा प्रभारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
      सौजन्य से सूचना विभाग, गौतमबुद्धनगर।

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में एमआर टीकाकरण जिला टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न* *18 से 28 अगस्त तक चलेगा विशेष एमआर टीकाकरण अभियान, 5 से 10 वर्ष तक के छूटे हुए बच्चों को लगाई जाएगी एमआर वैक्सीन* *अभियान के दौरान 14 वर्ष आयु की पात्र बालिकाओं का शत-प्रतिशत एचपीवी टीकाकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश* मुख्य विकास अधिकारी गौतमबुद्धनगर भालचंद्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में एमआर टीकाकरण अभियान की जिला टास्क फोर्स (DTF) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. के. सिरोहा ने मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया कि 18 अगस्त 2026 से 28 अगस्त 2026 तक जनपद में विशेष एमआर टीकाकरण अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत 5 वर्ष से 10 वर्ष तक के उन बच्चों को एमआर वैक्सीन की डोज दी जाएगी, जो पूर्व में टीकाकरण से वंचित रह गए थे। उन्होंने बताया कि कोविड काल के दौरान नियमित टीकाकरण प्रभावित होने के कारण इस आयु वर्ग के बच्चों में खसरा एवं रूबेला संक्रमण का जोखिम बढ़ा है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए जनपद के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों, मदरसों तथा अन्य शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत 18, 20, 21, 24, 25, 27 एवं 28 अगस्त 2026 को निर्धारित सत्रों के माध्यम से बच्चों को एमआर वैक्सीन की डोज प्रदान की जाएगी। उन्होंने बैठक में यह भी अवगत कराया कि जनपद में 28 फरवरी 2026 से एचपीवी टीकाकरण अभियान संचालित है। इसके अंतर्गत 14 वर्ष आयु की पात्र बालिकाओं (जिनका 14वां जन्मदिन पूर्ण हो चुका है तथा 15वां जन्मदिन अभी पूर्ण नहीं हुआ है) का निःशुल्क टीकाकरण किया जा रहा है। समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) को निर्देश दिए कि सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों, मदरसों तथा अन्य शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के बच्चों का एमआर टीकाकरण शत-प्रतिशत सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही एचपीवी टीकाकरण के लिए पात्र बालिकाओं की सूची तैयार कर संबंधित एएनएम के माध्यम से उनका समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत टीकाकरण भी सुनिश्चित कराया जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आईसीडीएस विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए दोनों टीकाकरण अभियानों को सफल बनाएं, ताकि कोई भी पात्र बच्चा अथवा पात्र बालिका टीकाकरण से वंचित न रहे। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ए. के. झा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी आर. पी. सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार, जिला जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) आशीष कुमार, गावी के जिला समन्वयक, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ, जेएसआई के जिला समन्वयक, यूएचसी प्रतिनिधि तथा जनपद के सभी ब्लॉकों एवं यूपीएचसी के चिकित्सा प्रभारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे। सौजन्य से सूचना विभाग, गौतमबुद्धनगर।

Gautam Buddha Nagar, Gautam Buddh Nagar | Aug 6, 2026

मथुरा: अनाथ बेटियों की पैतृक संपत्ति पर चाचा-ताऊ ने किया कब्जा! ​#MathuraNews #JusticeForOrphans #PropertyFraud #Crime - Gautam Buddha Nagar News