विदिशा नगर: नवागत कलेक्टर बीके वैद्य ने गुरूवार दोपहर कलेक्ट्रेट मे विदिशा के पत्रकारो से मुलाकात,लोस चुनाव,उपार्जन मे सहयोग की अपील
नवागत कलेक्टर बीके वैद्य ने गुरुवार दोपहर को कलेक्ट्रेट बेतवा सरकार में विदिशा के पत्रकारों से रूबरू होते हुए अपना परिचय दिया और पत्रकारों का परिचय लिया। इस दौरान उन्होंने आगामी उपार्जन और लोस चुनाव को लेकर सहयोग की अपील भी की। परिचय बैठक के दौरान एसपी दीपक शुक्ला, एडीएम अनिल डामोर मौजूद रहे। विदिशा प्रेस क्लब संघ अध्यक्ष सचिन तिवारी ने उनका स्वागत किया ।