विदिशा नगर: बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना द्वारा लोकसभा में घोषित किया अपना प्रत्याशी, प्रेस क्लब संघ कार्यालय में प्रेस वार्ता की
आज प्रेस क्लब संघ कार्यालय में शिवसेना द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें शिवसेना के जिला अध्यक्ष सतेंद्र सिंह सिसोदिया के साथ अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। बताया गया कि पूरे मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों में से सिर्फ विदिशा लोकसभा सीट पर ही शिवसेना द्वारा अपना प्रत्याशी घोषित किया गया है। शिवसेना के जिला अध्यक्ष को ही लोकसभा प्रत्याशी बनाया है।